जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव में एक सप्ताह पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का दलित के घर रात्रि प्रवास के बाद गांव सुर्खियों में आ गया है। बस्ती के विकास कार्यों में मिली खामियां को लेकर मंत्री ने एसडीएम को कड़ा निर्देश दिया था कि गांव में चौपाल लगाकर सारी समस्याएं दूर की जाय। जिसके अनुपालन में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह के अलावा विद्युत, स्वास्थ्य और आपूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन किया गया। बस्ती में आवगमन के लिए रास्ता न होने पर बीडीओ ने मार्ग बनाने का आश्वासन दिया। चौपाल में आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड, फशुसेड आदि को लेकर दर्जनों प्रार्थना पत्र दिया गया। जिम्मेदार अधिकारियों ने सभी के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान नरेंद्र यादव सचिव प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर एसडीएम ने गांव में लगाई चौपाल

Previous article
Next article

