Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द-कोठवार मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के जंगीपुर खुर्द गांव निवासी अशोक यादव 42वर्ष कोठवार बाजार से गुरुवार की रात करीब 9 बजे घर वापस लौट रहे थे। जैसे वह सर्वजन इंटर कॉलेज जंगीपुर खुर्द के निकट पहुंचे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में जा रही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटे आई, आनन-फानन में आसपास के लोग पहुंचे और घायल अशोक यादव को उठाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते हैं मृतक के पुत्र अमित यादव ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। पिता की मृत्यु हो हो जाने से चार बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया अभी तक तीन बेटियां और बेटे में किसी की शादी भी नहीं हुई है। पत्नी की रो रोकर बुरा हाल है।