Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकुंडी गांव में आई जांच टीम, मिली खामियां

कुंडी गांव में आई जांच टीम, मिली खामियां

कोटेदार पर गिर सकती है गाज

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के कुंडी गांव में कोटेदार की मनमानी और घटतौली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर के आदेश पर खाद्यान निरीक्षक केराकत पंकज यादव जलालपुर खाद्य निरीक्षक और बाबु मैनुद्दीन समेत पांच सदस्यीय टीम गांव स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास पहुंची जहां पर सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं इकट्ठा थे। इस दौरान रूबी, शकुंतला, शशिकला, रुचि, कविता, प्रतिमा, मालती, विमला देवी समेत लगभग पचास कार्ड धारकों का बयान लिया जिसमें यह बात सामने आई कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को जो राशन वितरित किया जाता है उसमें घटतौली की जाती है। वहीं दूसरी तरफ कोटेदार के समर्थन में कई ग्रामीणों ने अपना बयान दर्ज करवाया।