Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ता समिति चुनाव की निर्धारित तिथियों तक नहीं होगा न्यायिक कार्य

अधिवक्ता समिति चुनाव की निर्धारित तिथियों तक नहीं होगा न्यायिक कार्य

  • 30 दिसंबर तक न्यायिक कार्य ठप, एल्डर्स कमेटी ने सभी न्यायालयों में भेजी सूचना

जौनपुर धारा, मछलीशहर। अधिवक्ता समिति चुनाव की निर्धारित तिथियों पर न्यायिक कार्य न करने का निर्णय एल्डर्स कमेटी ने लिया है। एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार को सभी न्यायालयों को निर्णय से अवगत करा दिया है। बताया जाता है कि अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिये चुनाव समिति ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है जिसमें 13-14 दिसम्बर को मतदाता सूची में आपत्ति व 15 दिसंबर अन्तिम सूची प्रकाशन की तिथि नियत है। इसी प्रकार नामांकन 16-17 दिसंबर, नामांकन वापसी19 दिसंबर, नामांकन पत्रों की जांच 20 दिसंबर को होगा। मतदान व मतगणना के लिये 30 दिसंबर की तिथि निर्धारित है। उक्त तिथियों पर सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य ठप्प रहेगा।