खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने किरन अग्रहरि दहेज हत्याकांड में आरोपी पति शशि अग्रहरि को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपी को रसूलपुर बाजार से धर दबोचा। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी शशि अग्रहरि की 30वर्षीय पत्नी किरन का गत मंगलवार को घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था। मृत किरन का मायका सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में था। मायके से आए उसके भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति, सास सरोज देवी व ससुर दशरथ अग्रहरि दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
किरन दहेज हत्याकांड मेंं आरोपित पति गिरफ्तार

Previous article

