Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeदेशकांग्रेस सरकार में बढ़ जाते हैं आतंकवादियों के हौसले : पीएम मोदी

कांग्रेस सरकार में बढ़ जाते हैं आतंकवादियों के हौसले : पीएम मोदी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘जब-जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बढ़ जाते हैं.

जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध और लूटपाट का राज ही चलता है। कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार। आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं किए। इन्होंने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है। मोदी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है। बड़े उत्साह और उमंग के साथ भारी मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें।