Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेसियों ने पूर्व सांसद कमला सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने पूर्व सांसद कमला सिंह को दी श्रद्धांजलि

  • जनपद के विकास पुरुष थे स्व.कमला सिंह : प्रमोद कुमार

मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद स्व.कमला प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व.कमला सिंह जनपद के विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं, वे विधायक, जिलापंचायत चेयरमैन और सांसद के रूप में जौनपुर जनपद के विकास के लिए आजीवन काम करते रहे। डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि वे जाति, मजहब से ऊपर थे, उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया उनका राजनैतिक जीवन उच्च आदर्शों से परिपूर्ण रहा। इस मौके पर मुंगराबादशाहपुर की कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, ललित चौरसिया, संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, विनय मिश्रा, सूबेदार मौर्या, लोकेश दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।