Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर80 केन्द्रों का कार्य अनारम्भ जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी

80 केन्द्रों का कार्य अनारम्भ जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्व्ाीकृत 273 आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण के स्थिति की विकासखण्डवार समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि 193 आंगनबाड़ी केन्द्रो भवनों का निर्माण कार्य प्रारम्भ है तथा 80 केन्द्रों का कार्य अनारम्भ थें। जिसमें विकाखण्ड खुटहन, करंजाकला, सुइथाकला, सुजानगंज एवं रामपुर में आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण की प्रगति सन्तोषजनक नही होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। इन विकासखण्डों में आंगनबाडी केन्द्र निर्माण में अनारम्भ वाले आंगनबाडी केन्द्र सबसे ज्यादा थे। विकासखण्ड सुजानगंज में निर्मित होने हेतु स्वीकृत 12 केन्द्रों के सापेक्ष 09 केन्द्र अनारम्भ होने के कारण जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानगंज सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुजानगंज एवं सम्बन्धित सचिव का माह सितम्बर 2023 का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्मित होने वाले आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार ही करायें साथ ही आपस में समन्वय स्थापित करते हुए 01 सप्ताह के अन्दर सभी अनारम्भ वाले आगनबाडी भवनों को प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्मित हो रहे आंगनबाडी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये और निर्धारित मानक के अनुसार ही निर्माण कराया जाये। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।