Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeदेशकंझावला मामले में गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी पर तैनात सभी...

कंझावला मामले में गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. गृह मंत्रालय ने कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस के तीन पीसीआर वैन और दो पिकेट में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों की तरफ से ये जानकारी दी गई. बताया गया कि लापरवाही के चलते इन तमाम पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पीसीआर वैन, जांच चौकी के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया है. स्पेशल कमिश्नर शालिनी सिंह की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी की तरफ से एक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.

जल्द चार्जशीट दायर करने के निर्देश
अधिकारियों ने कहा कि उस रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने का निर्देश दिया है ताकि दोषियों को सजा मिल सके. बता दें कि नए साल के पहले ही दिन तड़के एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और कार में फंस गयी युवती को आरोपी करीब 12 किलामीटर तक सड़कों पर घसीटते रहे जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में कार सवार पांच लोगों के साथ ही उनके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया है.