Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक सप्ताह से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

एक सप्ताह से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के लापता हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़िता के परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए बेचैन हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने खुटहन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जौंकाबाद गांव के निवासी कमलेश यादव ने उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता पहले से ही आरोपी के संपर्क में थी और योजनाबद्ध तरीके से उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया गया। सरोजा देवी, पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर दी, लेकिन आठ दिनों बाद भी न तो लड़की बरामद हुई है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे परिवार का पुलिस व्यवस्था पर से विश्वास कम हो रहा है। स्थानीय लोग और परिजन पुलिस की कार्रवाई को धीमी और लापरवाह बता रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर सख्ती दिखाई होती तो किशोरी को बचाया जा सकता था। आठ दिनों तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से इलाके में आक्रोश फैल रहा है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि आरोपी कमलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग बेटी की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। सरोजा देवी ने कहा कि उनकी बेटी मात्र 15 वर्ष की है और उन्हें डर है कि उसे कोई अनहोनी न हो जाए। फिलहाल यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।