Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत के वित्तीय वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2025-26के समय सारणी एवं शासनादेश के मुख्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिया कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थाऐ समय सारणी में दिये गये समय के अनुसार छात्रवृत्ति से सम्बन्धित सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण करेगें। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थाऐ अपने स्तर से यह सुनिश्चित करेगें कि सभी पात्र छात्रों के आवेदन पत्र त्रुटिरहित ढ़ग से भरे जायेगे, बच्चों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने हेतु शिक्षण संस्था स्तर पर व्यवस्था की जाये जो संस्थाऐ छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने में लापरवाही करेगी, उनके मान्यता प्रत्यहरण पर विचार किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पूर्वाचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण/नोडल अधिकारी एवं जनपद की समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाओ के प्राचार्य/प्रतिनिधि उपस्थित रहें।