90 की दशक की फेमस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर और प्रोड्यूसर्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। उन्होंने इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया था जिसके बाद वह काफी समय तक सुर्खियों में रहीं थीं। बॉलीवुड की मशहूर ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर ने एक बार अपने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना करने का बड़ा खुलासा किया था। 90के दशक की इस फेमस एक्ट्रेस ने बताया था, कि कैसे उन्हें फिल्म में रोल पाने के लिए फ़िज़िकल रिलेशनशिप बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई थी।फिल्म ‘फिजा’से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा महज 18साल की थीं, जब उन्होंने इस मुश्किल दौर का सामना किया था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बिना किसी का नाम लिए एक बड़े प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया था, उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था, कि वह एक्टर की ‘गुड बुक्स’ में शामिल होने के लिए एक्टर से संपर्क करें। जब उन्होंने उस एक्टर को फोन किया, तो उसने उन्हें अकेले मिलने के लिए कहा। ईशा ने तुरंत मना करते हुए, प्रोड्यूसर से कहा कि उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए कास्ट किया जाए, न इन चीजों को लेकर। एक टॉक शो में ईशा ने खुलासा किया था, कि उनके शुरुआती दिनों में कई डायरेक्टर और उनके सेक्रेटरी ने भी मिस बिहेव किया था। एक बार, एक डायरेक्टर के सेक्रेटरी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, साथ ही एक्टर और सेक्रेटरी ने उनसे ‘प्रâेंडली’ रिश्ते बनाने का दबाव भी डाला। ईशा ने साल 2000 में ‘फिजा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, इसके बाद उन्होंने ‘डरना मना है’, ’36 चाइना टाउन’, ‘पिंजर’, ‘हम तुम’, ‘कृष्णा कॉटेज’ और ‘एक विवाह ऐसा भी’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं ईशा कोप्पिकर को ‘खल्लास’ और ‘इश्क समुंदर’ जैसे हिट सॉग्स ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई। बता दें, ईशा कोप्पिकर ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में दशकों से चली आ रही कास्टिंग काउच की समस्या को सामने लाई, अब तक बड़ी एक्ट्रेसेस इस तरह के खुालसे कर चुकीं हैं, और कई बड़े नाम इस विवाद में सामने आ चुके हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
ईशा कोप्पिकर ने झेला कास्टिंग काउच ‘गलत तरह से छूते थे’

Previous article
Next article


