Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनउर्वशी रौतेला ने 'ब्यूटी विद नो ब्रेन' कमेंट पर दिया रिएक्शन

उर्वशी रौतेला ने ‘ब्यूटी विद नो ब्रेन’ कमेंट पर दिया रिएक्शन

उर्वशी रोतेला इन दिनों सैफ अली खान अटैक केस पर दिए गए अपने बयान को लेकर ट्रोल हो रही हैं। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग को लेकर रिएक्शन दिया है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में काम करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर चर्चा में बनी है। ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही उर्वशी रौतेला बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर दिए गए बयान को लेकर जमकर ट्रोल भी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। अब उर्वशी रौतेला ने उनको लेकर आए ‘ब्यूटी विद नो ब्रेन’ के कमेंट को लेकर रिएक्शन दिया है। उर्वशी रौतेला ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से ट्रोलिंग को लेकर बात की है। एक सवाल के जवाब में उर्वशी रौतेला ने कहा, ‘हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे सबसे ज्यादा फेवरेट सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान खान हैं, लोग तो उनको भी नहीं बख्शते हैं। अब बताइए इसमें क्या किया जाए।’उर्वशी रौतेला के ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि उर्वशी रौतेला से जब सैफ अली खान पर हुए अटैक को लेकर रिएक्शन मांगा गया तो वह अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ की सक्सेस और पेरेंट्स से मिले गिफ्ट्स को लेकर बात करने लगी थीं। उर्वशी रौतेला का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होंने मांफी मांगी थी और उनका कहना था कि वो जोश में होश खो बैठी थीं। एक्ट्रेस का कहना था कि सैफ अली खान पर सुबह 4 बजे अटैक हुआ और उनसे 8 बजे सवाल किया तो उन्हें ज्यादा पता नहीं था।