Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयइमरान : पाकिस्तान की तबाही का भारत खुशी से कर रहा ऐलान

इमरान : पाकिस्तान की तबाही का भारत खुशी से कर रहा ऐलान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और देश के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने शनिवार (11 मार्च) को जिले-ए-शाह के ईसाल-ए-सवाब के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीय टीवी मीडिया के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हालात पर भारतीय टीवी चैनल मजाक उड़ा रहे हैं. इमरान खान ने कहा कि भारतीय टीवी चैनल खुशी-खुशी ऐलान कर रहे हैं कि पाकिस्तान किस तरह तबाही की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नेताओं के पास पाकिस्तान और विदेशों में बड़ी संपत्ति है और उन्हें पाकिस्तान के लोगों की परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कानून का राज नहीं है और देश जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, पाकिस्तान के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है.

हमारे पास सब कुछ है सिवाय कानून के
PTI प्रमुख ने बच्चों के मुद्दे पर कहा कि जिस तरह से वे (नेता) देश के साथ व्यवहार कर रहे हैं, उसमें आपका और आपके बच्चों का कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के समय भारतीयों ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया था कि वह जिंदा नहीं रह पाएगा और जल्द ही वापस भारत में मिल जाएगा. देश की सेना पर इमरान खान ने कहा कि हम सेना को खिलाने के लिए भूखे रह गए. उस सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमें बचाया. उन्होंने हमें विश्वास दिलाया. उन्होंने हमारी रक्षा की है. इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान इसलिए बना, क्योंकि हम एक आजाद मुल्क बनना चाहते थे. हम एक ऐसा राष्ट्र बनना चाहते थे जिसमें कानून का शासन हो. हमारे पास सब कुछ है सिवाय कानून के राज के. जिले शाह की हत्या इसका सबूत है. वहीं जिले शाह नाम से मशहूर अली बिलाल की हत्या के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार पर जमकर निशाना साधा.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता अली बिलाल (जिले शाह) की शरीर की भयानक तस्वीरें को देखने के बाद देश सन्न रह गया, पीटीआई की रैली के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हो गया. इसके बाद जिले शाह, अली बिलाल और ब्लैक विगो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगे. बिलाल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के शरीर पर जख्म के 26 निशान मौजूद थे. इसके बाद पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने बिलाल को पुलिस वैन में ले जाने का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उसे पुलिस हिरासत में मार दिया गया था.