Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअंतर्राष्ट्रीयइमरान खान की बढ़ गई मुश्किलें

इमरान खान की बढ़ गई मुश्किलें

Imran Khan Arrest Warrant: पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ महिला जज को धमकाने के मामले में इस्लामाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (Non-bailable Arrest Warrant) जारी किया है. वारंट जारी होते ही पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई. उन्‍हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

इमरान खान को सोमवार दोपहर (13 मार्च) को एक बुलेटप्रुफ कार में घर से बाहर निकलते देखा गया.  इमरान खान को 18 मार्च तक अदालत में पेश करने के लिए कहा गया है.  इस्लामाबाद की अतिरिक्त सेशन अदालत ने आज तोशाखाना केस इमरान के पेशी से छूट की अपील को खारिज करने के साथ ही उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट भी बरकरार रखा है. उनकी यह पेशी केस में चार्ज फ्रेम करने के लिए होनी है. इस्लामाबाद पुलिस ने लाहौर पुलिस से इमरान की गिरफ़्तारी को लेकर मदद मांगी. जीइओ इंग्लिश न्यूज के मुताबिक इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने हेलीकॉप्टर से लाहौर पहुंची.