― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनइन सेलेब्स ने घोंपा था अपने जीवनसाथी की पीठ में खंजर

इन सेलेब्स ने घोंपा था अपने जीवनसाथी की पीठ में खंजर

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने शादीशुदा होते हुए भी अफेयर चलाया। इन स्टार्स पर अपने जीवनसाथी को धोखा देने का आरोप लगा है। जानिये इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों यूं तो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इमरान ने साल 2011 में अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी और यह दोनों साल 2019 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि इमरान और अवंतिका का तलाक हो गया है, हालांकि अभी तक दोनों ने अपने तलाक की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। रिपोर्ट्स की मानें दोनों का शादीशुदा होते हुए किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार ने शादीशुदा होते हुए अपने पार्टनर को धोखा दिया हो। इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने शादीशुदा होते हुए भी एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चलाया था।रिपोर्ट्स की मानें तो जहां एक्टर इमरान खान का नाम लेखा वाशिंगटन के साथ जुड़ा है तो वहीं अवंतिका साहिब सिंह लांबा को डेट कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने अप्रैल 2019 में तलाक के पेपर्स कोर्ट में डाले थे, जिसके 6 महीने बाद दोनों का तलाक हुआ। लेकिन मलाइका के तलाक से पहले से अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं।फरहान अख्तर और अधूना भबानी इस लिस्ट में एक्टर फरहान अख्तर का नाम भी शामिल है। फरहान और अधूना का साल 2017 में तलाक हुआ था, लेकिन तलाक से पहले ही फरहान का नाम अदिति राव हैदरी संग जुड़ा था।ऋतिक रोशन इस लिस्ट में एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। ऋतिक और सुजैन ने नवंबर 2014 में तलाक लिया था। लेकिन कंगना की मानें तो सुजैन संग शादी के बावजूद साल 2013 में ऋतिक और उनका अफेयर था।राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी बीवी हैं। शिल्पा से पहले राज की पहली पत्नी का नाम कविता था। कविता ने शिल्पा पर शादीशुदा होते हुए भी राज संग अफेयर रखने का आरोप लगाया थाअनिल थडानी एक्ट्रेस रवीना टंडन के पति अनिल थडानी पर भी अपनी पहली पत्नी को धोखा देने का आरोप लगा था। अनिल की पहली शादी नताशा सिप्पी के साथ हुई थी। लेकिन रवीना संग शादी के लिए उन्होंने नताशा को तलाक दे दिया था।बोनी कपूर इस लिस्ट में बोनी कपूर का नाम भी शामिल है। शादीशुदा होते हुए बोनी कपूर का श्रीदेवी संग अफेयर था। श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया था।धर्मेंद्र शादीशुदा धर्मेंद्र का फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद हेमा मालिनी पर दिल आ गया था। जिसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा से अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही शादी कर ली थी।राजेश खन्ना लिस्ट में एक्टर राजेश खन्ना का नाम भी शामिल है। डिंपल कपाड़िया संग शादी के बाद भी राजेश खन्ना टीना मुनीम संग लिवइन में रहे थे।

Share Now...