कंगना ने फैंस के साथ सेल्फी ली और कहा कि देश की संस्कृति का सम्मान करें और देश को आगे बढ़ाएं. उन्होंने अपने मनाली स्थित पैतृक मकान के लिए नाथद्वारा से श्रीनाथ प्रभु की तस्वीर भी खरीदी. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दो दिन से राजस्थान के उदयपुर में ही हैं और इन दो दिनों में उन्होंने खास दिन को भी यही सेलिब्रेट किया है. 23 मार्च को कंगना ने अपना जन्मदिन उदयपुर में ही मनाया है वह बुधवार को उदयपुर में आ गईं थीं. इस दौरान उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्रि की बधाई देते हुए उपवास कौन रख रहा है यह पूछा था. इसके बाद होटल लीला में चली गईं थीं. उन्होंने यह भी कहा था कि मैं खुद नवरात्र के 9 दिन उपवास रख रही हूं, जन्मदिन पर भी उपवास रहेगा. दरअसल कंगना अपना जन्मदिन मनाने के लिए उदयपुर आईं थी. आइये जानते हैं कंगना रनौत ने अपना जन्मदिन कैसे मनाया कंगना रनौत गुरुवार को अपने जन्मदिन पर उदयपुर संभाग के राजसमन्द (Rajsamand) जिले के नाथद्वारा स्थिति श्रीनाथ जी के मंदिर पहुंचीं. वे पूरी सुरक्षा के साथ मंदिर के मोती महल चौक पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने अगवानी कर उनका स्वागत किया. कंगना ने श्रीजी प्रभु व लालन प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए. दर्शन के बाद मंदिर परंपरा से भंडार अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उपरना ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया. कंगना के आने की खबर मिलते ही मंदिर के रास्ते में भीड़ जमा हो गई. हर कोई कंगना की एक झलक पाने के लिए बेताब हो रहा.लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भी कुछ फैंस के साथ कंगना ने सेल्फी ली और कहा कि देश की संस्कृति का सम्मान करें और देश को आगे बढ़ाएं. कंगना ने अपने मनाली स्थित पैतृक मकान के लिए नाथद्वारा से श्रीनाथ प्रभु की तस्वीर भी खरीदी. इसके बाद वे उदयपुर के लिए निकलीं.
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
कंगना रनौत ने उदयपुर में ऐसे मनाया अपना जन्मदिन



