जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की पोल हल्की बरसात में ही खुलती दिख रही है। वार्ड संख्या 6 गौरा दक्षिणी तथा वार्ड संख्या 8 करमदासपुर से गुजरे बारी रोड के दोनों तरफ नालियों का निर्माण सही न होने की वजह से हल्की बरसात में ही इस सड़क पर लबालब पानी भर जा रहा है, जिसकी वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों तथा दोनों पटरियों पर स्थित दुकानदारों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। चित्र में दिख रहा नजारा शुक्रवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बाद का है। सड़क पर जमे गंदे पानी में से किसी तरह से लोग आते जाते रहे। इस संबंध में जब वहां के दुकानदारों मुकेश साहू, सतीश मिश्र, सतीश साहू, अंकित, अजीत सोनकर इत्यादि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात के बाद यहां पर पानी लग जाता है जो कि धीरे-धीरे काफी देर के बाद हटता है। यदि पानी नालियों में से होकर निकलता है तो बरसात होने के साथ पानी निकलता रहता। नगर पंचायत प्रशासन को इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। समस्या के संदर्भ में जब नगर पंचायत के ईओ डॉ. अनुपम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है। भविष्य में धन उपलब्ध होने पर सड़क के दोनों तरफ पटरियों का निर्माण करवाया जाएगा तथा ढलान बनाकर पानी निकालने की व्यवस्था भी की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पानी भरे रास्ते से गुजरना लोगों की मजबूरी


