Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशआप के बेईमानी लिस्ट में राहुल का नाम शामिल, बढ़ा सियासी पारा

आप के बेईमानी लिस्ट में राहुल का नाम शामिल, बढ़ा सियासी पारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने एक पोस्टर शेयर करके कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा हैं। वहीं, कांग्रेस भी सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू कर दी है। इस पोस्टर में उन्होंने बीजेपी के कई नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। दिल्ली की 70विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। आम आदमी पार्टी ने मतदान से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में लिखा है,’केजरीवाल की ईमानदारी सभी बेईमान लोगों पर भारी पड़ेगी।’इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली भाजपा के नेताओं की तस्वीरें भी हैं। इस पोस्टर में राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की भी तस्वीर है। पोस्टर के बाद साफ है कि आम आदमी पार्टी अब चुनाव में कांग्रेस पर भी तीखा निशाना साधने वाली है।

राहुल गांधी भी हैं केजरीवाल पर हमलावर

राहुल गांधी ने गुरुवार को एक रैली में कहा, ‘दिल्ली को अब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का वास्तविक विकास मॉडल चाहिए, न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का झूठा प्रचार और पीआर मॉडल। राहुल गांधी ने पहले आरोप लगाया था कि केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी की प्रचार और झूठे वादों की रणनीति’का पालन कर रहे हैं, जबकि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण, भ्रष्टाचार और महंगाई को दूर करने में विफल रहे हैं।

बीजेपी ने भी शेयर किया पोस्टर

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी के कई नेता हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘5 फरवरी को दिल्ली की जनता गुंडों और अपराधियों से भरे ‘आपदा’ गिरोह को सबक सिखाएगी।