जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर मार्ग पर स्थित चक रबिया गांव में बुधवार की शाम लबे सड़क आपसी विवाद के चलते जमकर लाठी डंडा चला। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रईस अहमद व पड़ोस में रहने वाले उनके बहनोई सलाहुद्दीन आपस में रंजिश रखते थे। बुधवार की शाम किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में लबे सड़क जमकर लाठी डंडा चला। दोनों पक्ष से रईस अहमद, सलाउद्दीन, मलका, सितारा बानो, मोहम्मद हारून, शमीम अहमद समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
आपसी विवाद जमकर चला लाठी डंडा

Previous article
Next article

