Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरआम जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : रमेश सिंह

आम जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : रमेश सिंह

  • सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई चौपाल

जौनपुर धारा, शाहगंज। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्र के बड़ौना, अरगूपुर खुर्द तथा खनुआई गांव में विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान आम जन मानस की समस्याओं को सुनकर उनके गंभीरता से निस्तारण का प्रयास किया गया। चौपाल में उपजिलाधिकारी अंकित कुमार समेत तहसील क्षेत्र के अधिकारी मौजूद रहे।

चौपाल में सबसे अधिक समस्याएं आपूर्ति विभाग व विद्युत विभाग की रहीं। जिसके निस्तारण हेतु विधायक ने मौके पर मौजूद आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया। विद्युत विभाग की समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने उप खंड अधिकारी रोशन जमीर व अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह को निर्देशित किया। इसके अलावा गांव में रास्ते नाली आदि की समस्या के यथा संभव निस्तारण का आश्वासन श्री सिंह ने दिया। बड़ौना, अरगूपुर खुर्द व खनुआई सहित तीनो ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों के सप्ताह में कम से कम एक दिन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक उपस्थित रहकर जनता की छोटी-मोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए आदेशित किया। चौपाल का समापन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार आम जन मानस की समस्याओं के निस्तारण के लिए कृत संकल्प है। इसी कारण आज जनप्रतिनिधियों सहित पूरा प्रशासनिक अमला आपके गांव में चलकर आ रहा है। चौपाल में एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश सिंह, बीडीओ सोंधी नंदलाल, उप खंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता भानु सिंह, डा. अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।