Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअसिस्टेंट कमांडेंट बन, जनपद का नाम किया रोशन

असिस्टेंट कमांडेंट बन, जनपद का नाम किया रोशन

  • ऑल ओवर इंडिया रैंक में 253वां स्थान किया प्राप्त

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के अमन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी तेजपुर कुसरना ने यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय पुलिस फोर्स की परीक्षा में आल इंडिया में 253वां रैंक प्राप्त कर अस्सिटेंट कमांडेंट बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि अमन सिंह बचपन से ही पढ़ने में बडे ही होनहार थे। आपको बताते चले कि अमन सिंह की हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई पार्वती पब्लिक स्कूल कुसरना से हुई है एवं उसके बाद दिल्ली जाकर उन्होंने बीए और इंटरनेशनल रिलेशन से एमए पास कर इसकी तैयारी में जुट गए।वहीं वह इसके पहले जेआएफ का भी परीक्षा पास कर चुके हैं,वही जब अमन सिंह से टेलीफोन से वार्ता कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह सब परीक्षाएं अपने बड़े पापा रामजन्म सिंह व माता-पिता वह गुरुजनों के आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन से पास किया है एवं आगे आइएएस पास कर सामाजिक सेवा करने में रुचि है। जैसे ही अमन सिंह के असिस्टेंट कमांडेंट बनने की सूचना जनपद एवं तहसील वासियों को लगी, उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताँता लग गया।