Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपर्यावरण दिवस मनाया गया

पर्यावरण दिवस मनाया गया

जौनपुर धारा, केराकत। उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती के कुशल नेतृत्व में सन्चारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बासवारी मे जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें सभी ग्रामवासियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इसके पहले द्वारा ग्राम पंचायत मे वृक्षारोपण किया गया। उन्होने कहा कि यह बहूत ही पुनीत कार्य है, इसमे सभी को बढचढकर भाग लेना चाहिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत डॉ.रामकृष्ण यादव ने उपजिलाधिकारी को बताया कि विकास खण्ड मे 5जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से ही अभियान चलाकर लगातार वृक्षारोपण कराया जा रहा है, विश्व योगा दिवस के अवसर पर पुरे विकास खण्ड मे अभियान चलाकर 24घन्टे ऑक्सीजन देने वाले पीपल के पौधे लगाये गए। आज रैली के विषय मे बताये कि रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत मे सफाई अभियान सफाई कर्मचारीगण के माध्यम से चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत एन्टीलार्वा दवा का छिड़काव, उथले हैण्ड पम्प पर लाल रंग से क्रास का निशान लगाकर उसका पानी पीने से लोगो को रोकना, रूके हुए पानी मे जला हुआ मोबिल डालना और यह सब ग्राम पंचायत मे अभियान के दौरान देखने को भी मिला। ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश सरोज द्वारा सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था को दिखाया गया। जिस पर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बासवारी, सफाई कर्मचारीगण सघं के अध्यक्ष अजय सिंह, अनूप, सुशील, अमरनाथ, अनिल, मनोज कुमार, अमृता देवी आदि उपस्थित रहे।