Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरअसलहे के बल पर जमाया जा रहा था कब्जा

असलहे के बल पर जमाया जा रहा था कब्जा

  • एसपी के आदेश पर पुलिस ने रोका निर्माण कार्य
  • न्यायालय के स्टे के बावजूद हो रहा था निर्माण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के कौड़ियां में गुरुवार की सुबह न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद असलहे से लैस दबंगों ने निर्माण कार्य शुरू करके कब्जा जमाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा को मामले से अवगत कराया तो उनके आदेश पर निर्माण कार्य पुलिस ने रोका। मौके से जेसीबी ट्रैक्टर बाइक आदि को कब्जे में लेते हुए दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। कौड़िया तिराहे पर स्थित एक भूमि को लेकर गांव के निवासी हीरालाल विश्वकर्मा का छताई गांव निवासी एक व्यक्ति से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। न्यायालय ने मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने को लेकर स्थगन आदेश भी दे रखा है। इस बीच गुरुवार की सुबह करीब 50की संख्या में हीरालाल के विपक्षियों ने जेसीबी ट्रैक्टर के साथ पहुंचकर विवादित भूखण्ड पर कब्जा व निर्माण करवाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और निमार्ण कार्य चलता रहा। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा को दी गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्माण कर रुकवाने का आदेश दिया बाद में पुलिस मौके पर पहुंच कर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने कब्जा कर रहे एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मौके से जेसीबी ट्रैक्टर स्कॉर्पियो बाइक आदि को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा कागजातों का अवलोकन किया जा रहा है।