Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय : राजन तिवारी

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय : राजन तिवारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर हापुण में  पुलिस द्वारा अधिवक्ताओ पर किये गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज एंव अभद्रता के विरोध मे अधिवक्ताओ द्वारा चलाई जा रही हड़ताल व मांगो के समर्थन मे दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के अध्यक्ष व मंत्री को जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के अध्यक्ष राजन तिवारी द्वारा समर्थन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर राजन तिवारी ने कहा कि 70वर्षों तक कांग्रेस के शासन में अधिवक्ताओं के साथ ऐसी बर्बरता कभी नहीं हुई। न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता न्याय के लिये आज सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आश्वस्त करती है कि अधिवक्ताओं के आंदोलन में पूरे दमखम से उनके साथ खड़ी रहेगी। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश दोषी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को निलंबित करके, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने सहित कुल पांच बिंदुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर पाठक, विजय प्रताप सिंह, अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, शिव मिश्रा, विकास तिवारी, मुकेश पांडे, प्रशांत उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी, धर्मेंद्र निषाद उपस्थित रहे।