Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअवध विश्वविद्यालय के इस विभाग के छात्रों के लिए खुशखबरी...

अवध विश्वविद्यालय के इस विभाग के छात्रों के लिए खुशखबरी…

अयोध्या. अगर आप राम नगरी स्थित अवध विश्वविद्यालय के छात्र हैं तो यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. दरअसल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अब इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा.

इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बचपन एक्सप्रेस न्यूज के मध्य एक एमओयू साइन किया है जो 3 वर्षों के लिए है. इसके माध्यम से अवध विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को इंटर्नशिप करने की सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं इसके अलावा छात्र-छात्राएं समय-समय पर ऑनलाइन वर्कशॉप के माध्यम से न्यूज़ राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और फिल्म एडिटिंग की ट्रेनिंग भी कर सकते हैं.

पत्रकारों तथा फिल्मी हस्तियों से सीखने का मिलेगा मौका
अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को मीडिया इंडस्ट्रीज में बेहतरीन ट्रेनिंग व सुविधा मिल सके इसके लिए एमओयू साइन किया गया. विद्यार्थी इसके माध्यम से देश-विदेश के तमाम पत्रकारों तथा फिल्मी हस्तियों से रूबरू हो सकेंगे. इसके अलावा उन्हें न्यूज़ राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और फिल्म एडिटिंग की भी ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे मीडिया के क्षेत्र में पढ़ने के साथ-साथ कैरियर बनाने में भी आसानी होगी.

विभाग के छात्रों में दिखा उत्साह
जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि यह पत्रकारिता विभाग का दूसरा एमओयू है. यह एमओयू विद्यार्थियों को मीडिया इंडस्ट्री में स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगा. मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में इस एमओयू साइन होने को लेकर भी उत्साह है. पत्रकारिता विभाग की छात्रा रुपाली सिंह बताती है कि यहां हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है अब हम लोग पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कर सकेंगे. इसके लिए हम विभाग तथा विश्वविद्यालय के कुलपति को आभार व्यक्त करते हैं.