Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका में डाउन हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप

अमेरिका में डाउन हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप

अमेरिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवाएं बुधवार को कई घंटे तक बाधित रहीं. फेसबुक, इंस्टाग्रामऔर व्हाट्सएप डाउन रहने की वजह से कई अमेरिकी यूजर्स परेशान रहे. डाउनडेटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा प्लेटफॉर्म में बुधवार को प्रॉब्लम आई और इसकी वजह से हजारों यूजर्स के लिए परेशानियां खड़ी हो गई. डाउनडेटेक्टर के मुताबिक पूरे इंस्टाग्राम और फेसबुक को मिलाकर 20 हजार से अधिक यूजर्स ने ऐप तक पहुंच न होने की समस्याओं को लेकर सूचना दी.

अमेरिका में फेसबुक, इंस्टाग्राम डाउन

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc) के सोशल मीडिया ऐप बुधवार को अमेरिका में हजारों यूजर्स के लिए डाउन थे. डाउनडेटेक्टर के अनुसार, पूरे इंस्टाग्राम पर 12,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने ऐप तक पहुंच के साथ समस्याओं की सूचना दी और फेसबुक ऐप के लिए लगभग 8,000 घटनाओं की सूचना दी गई. 

सोशल मीडिया ऐप डाउन होने की वजह साफ नहीं

Downdetector.com डेटा से पता चलता है कि व्हाट्सएप (WhatsApp) और फेसबुक मैसेंजर के लिए आउटेज रिपोर्ट भी बढ़ी है. डाउनडिटेक्टर अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की ओर से सबमिट की गई त्रुटियों (Errors) सहित कई सोर्स से स्थिति रिपोर्ट को जोड़कर आउटेज को ट्रैक करता है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इस समस्या की क्या वजह रही. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने टिप्पणी के लिए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया.

पहले भी आई थी समस्या

इससे पहले पिछले साल मई में अमेरिका (US) और ब्रिटेन (UK) में मेटा प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में दिक्कतें आईं थी. 19 अप्रैल 2022 में भी इंस्टाग्राम (Instagram वैश्विक स्तर पर डाउन हुआ था. ज्यादातर यूजर्स ने उस वक्त शिकायत की थी कि वो अपने प्रोफाइल तक पहुंचने या फीड को रिफ्रेश करने में असमर्थ हैं.