Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeमनोरंजनअनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने किराये पर लिया लग्जरी फ्लैट

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने किराये पर लिया लग्जरी फ्लैट

अनुष्का शेट्टी और विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अनुष्का और विराट अपने नए घर को लेकर चर्चा में आ गये हैं. कुछ दिन पहले ही कपल ने सिंगर किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले को लीज पर लिया था. वहीं अब खबर आई है कि विराट और अनुष्का ने मुंबई में रेंट पर नया फ्लैट लिया है. यकीन मानिये फ्लैट की कीमत जानकर आपके होश उड़ने वाले हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई के जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है. कपल का आलीशान फ्लैट हाई राइज बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर है. कहा जा रहा है कि 1650 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट का किराया 2.76 लाख रुपये महीना है. यानी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लग्जरी फ्लैट के लिये हर महीने लगभग पौने तीन लाख रुपये किराया अदा करेंगे. खबरें ये भी हैं कि विराट और अनुष्का ने अपने स्वीट होम के लिये लगभग साढ़े सात लाख रुपये डिपोजिट कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, अनुष्का और विराट का रेटेंड फ्लैट पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है. नये और खूबसूरत आशियाने से अनुष्का और विराट हर रोज समंदर के अद्भुत नजारे का लुत्फ उठा पाएंगे. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इससे पहले अक्टूबर में सिंगर किशोर कुमार का बंगला भी लीज पर लिया था. कहा जा रहा है कि मशहूर सिंगर का बंगला लीज पर लेकर विराट-अनुष्का ने वहां एक रेस्टोरेंट खोला है. इसके अलावा वर्ली की ओमकार बिल्डिंग में 35वें फ्लोर पर अनुष्का-विराट का खुद का फ्लैट है. खबरों के मुताबिक, विराट-अनुष्का के लग्जरी फ्लैट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपये है. विराट-अनुष्का के घर में वो सारी सुविधाएं हैं, जिसे देखने के बाद वहां से आने का मन नहीं करेगा. यही नहीं, कपल के पास वर्सोवा में भी खुद का आलीशान फ्लैट है. खैर, जो भी है विराट और अनुष्का के फैंस तो उनकी हर खुशी में ही खुश नजर आते हैं.