Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजन‘अनुपमा’ की बर्थडे पार्टी में ऑनस्क्रीन बा का दिखा ग्लैमरस अवतार

‘अनुपमा’ की बर्थडे पार्टी में ऑनस्क्रीन बा का दिखा ग्लैमरस अवतार

टीवी क्वीन बन चुकी अनुपमा यानि रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपने बर्थडे की शानदार पार्टी दी. जिसमें कई सितारे पहुंचे, लेकिन ‘अनुपमा’ की बा ने अपने लुक्स से लाइमलाइट चुरा ली.रुपाली गांगुली ने बीते दिन अपने 46वें बर्थडे पर खास दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी रखी. जिसकी कई तस्वीरें अब पार्टी में पहुंचे सेलेब्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.इन तस्वीरों में शो में रुपाली गांगुली की बा बनी एक्ट्रेस अल्पना बुच भी नजर आ रही हैं.ऑन स्क्रीन बहू की बर्थडे पार्टी में अल्पना बुच काफी अलग में दिखीं. उन्होंने एक व्हाइट लॉन्ग कुर्ती पहनी थी.एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था और लाइट मेकअप से अपना लुक कंपलीट किया था. इन तस्वीरों में वो अपने ऑनस्क्रीन पोते के साथ पोज दे रही हैं.वहीं अपनी बर्थडे पार्टी में रुपाली गांगुली भी काफी गलैमरस लुक में पहुंची थी. उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस पहनी थी. जिसमें वो बला की हसीन लग रही हैं.बता दें कि टीवी शो ‘अनुपमा’ दर्शकों का फेवरेटे शो है. जिसके हर किरदार को लोग बेशुमार प्यार करते हैं.