Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeदेशअनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर बनाया आम नागरिक को निशाना

अनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर बनाया आम नागरिक को निशाना

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिक को निशाना बनाया है. आतंकियों ने सोमवार (29 मई) को जंगलाट मंडी के पास एक एम्यूजमेंट पार्क में काम कर रहे व्यक्ति पर फायरिंग कर दी. पीड़ित की पहचान उधमपुर के रहने वाले दीपू के रूप में हुई है. घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जम्मू-कश्मीर ने पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ट्वीट कर इस हमले की निंदा की है और दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में एक नागरिक के खिलाफ लक्षित हमले की खबर से आहत हूं. एक एम्यूजमेंट पार्क में ईमानदारी से जीवनयापन करने के लिए काम करने वाले दीपू की हत्या एक घृणित कार्य है और मैं इस उग्रवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. दीपू की आत्मा को शांति मिले. अनंतनाग में इससे पहले भी आतंकियों ने एक दुकानदार पर फायरिंग की थी. बीते महीने अनंतनाग जिले के मरहामा में आतंकवादियों ने अकीब अहमद डार (31) पर गोलियां चलाई थीं. आकिद अहमद डार को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई थी.