Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार

बरसठी पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर कथित ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से नोट जैसे कागज, कथित विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो वाले कागज, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ता ने पूर्व तहसीलदार की राजस्व परिषद में दर्ज कराई शिकायत

अधिवक्ता ने पूर्व तहसीलदार की राजस्व परिषद में दर्ज कराई शिकायत

  • न्यायालय में गलत तरीके से आदेश पारित किये जाने व भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
  • सचिव राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी को दिया आरोपों की जांच का निर्देश

जौनपुर धारा, मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता विनय प्रिय पांडेय ने पूर्व तहसीलदार सुदर्शन कुमार के खिलाफ राजस्व परिषद में शिकायत की है। न्यायालय के कई मुकदमें में अवैधानिक तरीके से आदेश पारित किये जाने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ.प्र.टी के शिबु ने अधिवक्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराकर एवं जांच आख्या परिषद व शिकायतकर्ता को तत्काल उप्लब्ध कराने का जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि प्रकरण में तहसीलदार के विरुद्ध कोई तथ्य प्रकाश में आता है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही स्पष्ट संस्तुति सहित आख्या परिषद को उपलब्ध करायें। अपने कार्यकाल में विवादों में रहे तहसीलदार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं जो तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है।