Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशअतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर

अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मैदागिन से बुलानाला, नीचीबाग, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध तक दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानदारों के साथ थाना प्रभारी को भी चेतावनी दी गई कि अपने इलाके में नजर बनाए रखें, कहीं भी किसी तरह का अतिक्रमण ना होने पाए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि काशी विश्वनाथ क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। मंदिर के आसपास कहीं भी अतिक्रमण करते कोई दुकानदार दिखेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हर 100 मीटर पर एक सिपाही और 500 मीटर की जिम्मेदारी एसआई को दी गई है। जिन दुकानदारों को अतिक्रमण करते पकड़ा जा रहा है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  दो दिनों में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के कार्य में लापरवाही मिलने पर उन पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाएगा।