Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात ट्रक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

अज्ञात ट्रक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

जौनपुर धारा, खुटहन। शेरपुर छित्तूपुर बाजार व शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग के कैराडीह गांव के मोड़ पर हुई अलग-अलग दुर्घटना में मृत युवती व युवक के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, घटनास्थल से चोरी से भाग जाने के व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। बीते 7 दिसम्बर को थाने से पांच सौ मीटर आगे कैराडीह गांव के मोड़ पर बाइक सवार अंबेडकर जिले के निकसपुर रामनगर गांव निवासी शिवकुमार तिवारी पुत्र रामबली को पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। बाइक पर सवार इनके भतीजे दिव्यांश भी घायल हो गया था। इन्हीं की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह बीते 9दिसम्बर को शेरपुर छित्तूपुर बाजार में सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष प्रजापति अपनी बड़ी बहन 28वर्षीय निशा को बाइक से जौनपुर लेकर जा रहा था। उक्त बाजार में गिट्टी लादकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से दबकर निशा की दर्दनाक मौत हो गई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दिया है।