Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखड़ी ट्रक में पीछे से घुसी बाईक युवक की मौत

खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी बाईक युवक की मौत

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल सवार युवक पीछे से घुस गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर दखिनियां रायपुर निवासी आयुष पाल (31) पुत्र हरेंद्र कुमार पाल भरूच गुजरात के एक कम्पनी में केमिकल इंजीनियर हैं। चाची के तेरहवीं के लिए गुरुवार को वह गांव आये हुए थे। सोमवार को चाची की तेरहवीं सम्पन्न होने के बाद वह अपने ननिहाल झूंसी प्रयागराज मोटर साइकिल से हेलमेट लगाकर जा रहे थे। कुछ दूर के बाद मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज मार्ग रहिचंदा गांव के पास एक खराब ट्रक खड़ी हुई थी। रात होने की वजह वह खड़ी ट्रक को लेकर भ्रम की स्थित में हो गये आयुष को लगा कि ट्रक चल रही है। मोटरसाइकिल का तेज़ ब्रेक लेने बाद भी वह ट्रक में जा भिड़े और हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा सिर में गम्भीर चोट आई। स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे लेकिन तब तक आयुष ने दम तोड़ दिया। जेब से आधार कार्ड के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस भी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया है।