जौनपुर धारा, जौनपुर। नवरात्रि के प्रथम दिन पचहटियां स्थित वेंकटेश हुण्डई में वरना कार की लांचिंग यूनियन बैंक के एजीएम शैलेन्द्र कुमार व अनिल बिहारी द्वारा फीता काटकर किया गया। बुधवार को हुण्डई के पहचटियां शोरूम पर आल न्यू वरना कार की लांचिंग के अवसर पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि न्यू वरना के नये फीचर ग्राहकों के अनुभव को नई उचाई देंगे। यह कार नये सिरे से परिभाषित करने वाली टेव्नâोलॉजी आरामदायक सीटें और प्रदर्शन के साथ मानकों को ऊपर उठाने का कार्य करेगी। लक्ष्य गुप्ता ने बताया कि नई वरना के साथ हम एक नये सफर की शुभारंभ कर रहें हैं। हमे उम्मीद है कि यह कार ग्राहाकों के आशाओं को पूर्ण करेगी। उक्त अवसर पर शोरूम के जनरल मैनेजर एस.पी.शुक्ला, मैनेजर विजय मिश्रा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
हुण्डई शोरूम में लांच हुई न्यू वरना कार

Previous article

