Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरहिन्दी भक्ति एलबम त्रिलोचन धाम हो की शूटिंग संपन्न

हिन्दी भक्ति एलबम त्रिलोचन धाम हो की शूटिंग संपन्न

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी रियल हीरो की मिशाल पैदा करने वाले क्षेत्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ की रागलोक म्युजिक कंपनी के बैनर तले बन रहे हिन्दी भक्ति एलबम ‘त्रिलोचन धाम हो’ की शूटिंग प्राचीन व ऐतिहाशिक त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर व तालाब के इर्द-गिर्द स्थलों पर फिल्माया गया। जिसका उद्घाटन जलालपुर एसओ व त्रिलोचन महादेव मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुरलीधर गिरि ने किया। मंदिर के महंत अशोक गिरि व नितेश दूबे ने विधिवत पूजा-पाठ  कर शूटिंग प्रारम्भ करवाया। अभिनेता चन्दन ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस एलबम में पूर्वांचल के सुप्रसिद्घ गायक सौरभ पंडित ने अपनी सुमधुर आवाज से सवारा है। चन्दन ने बताया इस गाने में मैं मुख्य किरदार में हूं। एलबम के डायरेक्टर/कैमरामैन जिग्नेश मौर्य भ्रमर,गीत सौरभ पंडित, मेकअप मैन राजा गिरि, डीओपी रॉकी यादव, अर्पित यादव, पीआरओ सुनिल प्रजापति, कोरियोग्राफर हजारी लाल यादव ने किया है। चन्दन ने बताया यह गीत 2023 का अब तक का सबसे हिट त्रिलोचन महादेव धाम गीत साबित होगा।