अपनी कप्तानी के अलग अंदाज़ के लिए भारतीय टीम में कुछ गिने चुने चेहरे ही रहे है। जिन्होंने अपने फैसलों से सबको सबको आश्चर्य में डाला है लेकिन, अब उसी कड़ी में हार्दिक पंड्या का भी नाम जुड़ चुका है। हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले की कमान संभाल रहे है। श्रीलंका के खिलाफ तीन टी 20 मुकाबलों की सीरीज का दूसरा मुलाबला पुणे में खेला गया। भारतीय टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 बनाए। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर 80 रन की शानदार साझेदारी की। 207रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। ओपनर ईशान किशन और शुबमान गिल सस्ते में आउट हो गए, राहुल त्रिपाठी ने भी अपना विकेट श्रीलंका को गिफ्ट कर दिया।
भारतीय पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव (51 रन 36 गेंद) और अक्षर पटेल (65 रन 31गेंद) ने एक वक़्त उम्मीद जरूर जगाई थी लेकिन, सुर्या के आउट होने के बाद मानों भारतीय टीम की हार निश्चित हो गई। मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने टीम की कमियों और खामियों पर खुल कर अपनी बात रखी, हार्दिक पंड्या ने कहा ‘हमें बैटिंग और बोलिंग पॉवरप्ले दोनों में ही निराशा हाथ लगी। हम उसका फायदा नहीं उठा पाए। हमें कुछ गलतियां ऐसी की जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए थी। हमें मूल बातें सीखनी चाहिए जिसे हम नियंत्रित कर सकते है। आपका दिन जरूर बुरा हो सकता है लेकिन आप बेसिक से दूर नहीं जा सकते ऐसे हालात में ये बहुत कठिन होता है। इसके साथ ही हार्दिक ने अर्शदीप सिंह को भी लेकर इशारों इशारों में आईना दिखा दिया। हार्दिक ने कहा ‘पहले के दिनों में भी उसने नो बॉल डाली है, ये कोई आरोप लगाने वाली बात नहीं है लेकिन नो बॉल एक अपराध है भारतीय टीम के तरफ से कुल 7 नो बॉल डाले गए, हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव के नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी की तारीफ की साथ ही राहुल त्रिपाठी के नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के संदर्भ में कहा की जो भी खिलाड़ी टीम में आते है आप उन्हें वो रोल देना चाहते है जिसमें वो खुद को सुरक्षित महसूस करते हो। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर श्रीलंका ने 16 रनों से मुकाबला जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज में अब दोनों ही टीमें 1 – 1 की बराबरी पर हैं।


