दुबई में नए साल का जश्न मनाने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। कपल ने इस दौरान बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। इसके बाद विराट और अनुष्का प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम भी पहुचें। इस दौरान फैमिली के साथ उनकी बेटी वामिका कोहली भी नजर आई। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले इस कपल ने अपनी इस मथुरा-वृंदावन विजिट को भी मीडिया की नजरों से दूर रखा था। हालांकि, आश्रम में पहुंचे विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 4 जनवरी को वृंदावन के एक आश्रम का दौरा किया था। कपल श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। वायरल हो रह तस्वीरों में अनुष्का और विराट जमीन पर नीचे बैठे नजर आ रहे और इस कपल की लाडली बेटी वामिका अपनी मां की गोद में बैठी दिख रह हैं। तस्वीर में विराट-अनुष्का हाथ जोड़े हुए महाराज जी का ग्रेटिट्यूड करते दिख रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दावन के आश्रम में बेटी वामिका संग दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का

Previous article

