Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

जलालपुर। क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इण्टर कॉलेज भाऊपुर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र  द्वारा फीता काट कर बाल मेला का उद्घाटन किया गया। बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने कहा कि पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे ही वह मिट्टी हैं जिससे भविष्य की इमारत बनती है। उनकी सोच थी कि बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र सोचने और सपने देखने की आज़ादी भी मिलनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्र देव मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव, पूर्व सहायक अध्यापक गजराज सिंह, डॉ.कमला प्रसाद पटेल, पीयूष पांडेय, विरेन्द्र कुमार, कमल कुमार चौरसिया, अमृत लाल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।