― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरहरियाणा दुर्घटना में ड्राइवर की मौत से घर में मचा कोहराम

हरियाणा दुर्घटना में ड्राइवर की मौत से घर में मचा कोहराम

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर मनिहा गांव निवासी ऑटो चालक की हरियाणा में एक दुर्घटना में उस वक्त मौत हो गई। जब वह अपने ऑटो रिक्शा का पहिया बदल रहा था तभी बगल से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद ऑटो चालक का शव रविवार को घर पहुंचने पर स्वजनों में रोना पीटना मच गया। गोविंदपुरमनिहा निवासी संदीप राजभर 30 पुत्र सियाराम राजभर हरियाणा के फरीदाबाद में ऑटो रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की सुबह सड़क के किनारे ऑटो रिक्शा पंचर हो जाने के कारण वह सड़क के किनारे ऑटो रिक्शा खड़ा कर उसका पहिया बदलने के लिए खोल रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उसे धक्का मारते हुए निकल गई। आसपास के लोगों ने उसे घायलावस्था में उठाकर उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को लेकर स्वजन रविवार को घर पहुंचे तो घर पर रोना पीटना मच गया। संदीप के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा संदीप अपने माता-पिता का एकलौता अविवाहित पुत्र था। उसकी छोटी बहन की शादी हो चुकी है, परिवार के नाम पर अब सिर्फ उसकी मां सुमित्रा ही बची है। जिसका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Share Now...