सैफ अली खान पर हाल ही में हमला हुआ था। एक्टर इस घटना के बाद पहली बार अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ टाइट सिक्योरिटी में नजर आए हैं। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान बीते 16जनवरी को चाकू से हमला कर दिया गया था। उन पर हमला उस समय हुआ जब वो अपने घर पर थे। सैफ अली खान को हमले के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां से वे 21जनवरी को डिस्चार्ज होकर घर वापस आए थे। सैफ अली खान हमले के बाद पहली बार अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ नजर आए हैं। इस दौरान उनके साथ टाइट सिक्योरिटी देखने को मिली है। सैफ अली खान और करीना कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सैफ अली खान और करीना कपूर 26जनवरी यानी मंगलवार को एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों बांद्रा वाले घर से साथ में निकलते नजर आ रहे हैं और उनके साथ टाइट सिक्योरिटी थी। ये कपल घर से निकलने के बाद का में सवार होकर निकल गए। ये पहला मौका है जब सैफ अली खान पर हमले के बाद कपल साथ में नजर आया है। सैफ अली खान और करीना कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कपल के फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बात लिख रहे हैं। गौरतलब है कि सैफ अली खान की हमले के बाद सर्जरी की गई थी, जिसमें उनके शरीर से चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला गया था। सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
― Advertisement ―
कूड़े के ढेर से जूझ रहे जौनपुर बिजली विभाग के कर्मचारी, सफाई न होने से विद्युत कार्य प्रभावित
जौनपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों को कूड़े के ढेर के बीच विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।
हमले के बाद पहली बार साथ दिखे सैफ व करानी


