जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। क्षेत्र के मुर्तजाबाद खड़हर डगरा में स्थित हनुमान मंदिर पर बुधवार को अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आरंभ में हनुमान जी का श्रृंगार और आरती की गई। पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दयाराम सहित क्षेत्र के अखिलेश राय, मिंटू राय, सनोज कुमार सिंह, मृदुल सिंह, मुकेश कुमार राय और पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार राय सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी राजनेत सिंह उर्फ पहलवान ने सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर विशेष सुंदरकांड पाठ के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह अयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
- वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ में शोक की लहर
जौनपुर धारा, सुजानगंज। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ सुजानगंज के संरक्षक माताफेर पटेल एमपी के बड़े भाई रामकृपाल पटेल उम्र 85 वर्ष का गुरुवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही वित्तविहीन परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने संरक्षक के घर पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर एक शोक सभा की गई। जिसमें दु:ख प्रकट करते हुए पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई और पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत साहस देने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आलोक सिंह, प्रमोद के सिंह, डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी, डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, डॉ. विमल कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
- एडीओ पंचायत को मातृशोक
जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत व सैदपुर गाजीपुर जनपद के मूल निवासी राजेश कुमार को बुधवार को मातृशोक हो गया। शोक की खबर पाते ही ब्लाक मुख्यालय परिवार समेत अन्य लोग शोकाकुल हो उठे। गौरतलब हो कि एडीओ पंचायत की 75 वर्षीया माता द्रौपदी देवी का बुधवार को उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वह अपनी दो सन्तानों का भरापूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गयी। बुधवार देर शाम उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार द्वारा मुखाग्नि देकर उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। उनके पति श्यामलाल 2015 में ही सबको छोड़कर स्वर्ग सिधार चुके हैं। इधर निधन की सूचना पाते ही ब्लाक मुख्यालय परिवार समेत अन्य गणमान्य लोग शोकाकुल हो उठे। इसी कड़ी में ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी व प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे, प्रधान रामसकल वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लाक इकाई संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, उगेश पाठक, राजकुमार, जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।


