Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमस्जिद के पास गन्दगी से ग्रामीणों में आक्रोश

मस्जिद के पास गन्दगी से ग्रामीणों में आक्रोश

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुर्की में मस्जिद से लगभग पचास मीटर की दूरी पर गन्दगी का अम्बार है जिसकी साफ सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि माहे रमजान के मद्देनजर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा उसी रास्ते से मस्जिद में जाकर नमाज अदा किया जाता है। गन्दगी की सफाई के लिये जब ग्राम प्रधान सादिक अहमद ने सफाई कर्मियों को विगत पंद्रह तारीख को गाँव में बुलाया तो सफाई कर्मी मस्जिद के पास लगे कूड़े के ढ़ेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा कर चले गये। सफाईकर्मियों को बगैर कूड़ा साफ किये जाता देख प्रधान ने जब पूछा तो बाद में सफाई करने का बहाना बनाकर चलते बने। वहीं मो. सादिक ने बताया कि गांव के बीचों बीच लगे कूड़े के अंबार से आस पास के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज है मगर आलम तो देखिए कचरे का ढेर आज भी टीले की तरह पड़ा हुआ है। वहीं मस्जिद समेत गांव में कई जगह गन्दगी का अम्बार लगा है। मस्जिद के पास लगे कूड़े के ढ़ेर से गाँव के नमाजी खासे परेशान हैं। गांवों की साफ सफाई के लिए बकायदा सफाई कर्मी नियुक्त किये जाते है बाबजूद इसके भी गांवो में कचरे का अंबार लगा हुआ है यह एक सोचनीय विषय है। बहरहाल कब और कैसे कचरे को हटाया जायेगा ये तो जिम्मेदार ही तय करेंगे।