― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर धारा, बरसठी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के अंतर्गत थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने चार नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रमेश सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी कान्हपुर, विनय कुमार मोर्य पुत्र विदेशी मौर्य निवासी हसिया, संतोष मिश्र पुत्र लक्ष्मी शंकर मिश्रा निवासी हसिया, वेदी सिंह पुत्र स्व. कुन्नू बिंद निवासी हंसिया को भैंसहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्म देव प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हे.का. रमाकांत यादव, हे.का. अजय चौबे, कांस्टेबल अंकित राय, चंचल यादव, पीयूष यादव, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।

Share Now...