― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहत्या का खुलासा : बदलापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या का खुलासा : बदलापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • अवैध संबंध के चलते हुई थी संजू की हत्या, बिजली का ठेकेदार है आरोपी

बदलापुर। पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त आला$कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 29अगस्त को बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ेरेपुर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान लगभग 40 वर्षीय संजू देवी पत्नी अच्छे लाल गौड़ निवासी भीलमपुर थाना सुजानगंज के रूप में हुई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31अगस्त की रात सरोखनपुर अंडरपास के पास से आरोपी वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह निवासी कूँहीकला, थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला$कत्ल भी बरामद किया गया।एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने रविवार की दोपहर ३.3० बजे पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी अच्छेलाल गोड़ ने बदलापुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी सन्जू देवी की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से पानी से भरे गढ्ढे में फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई।

बिजली का ठेकेदार है आरोपी, विद्युतीकरण के दौरान महिला से जुड़ा कनेक्शन

पूछताछ में अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि वह बिजली का ठेकेदार है, उसके द्वारा गांव भीलमपुर में बिजली के खम्भे व तार बिछाकर विद्युतीकरण का कार्य करीब दो वर्ष पूर्व किया था। विद्युतीकरण कार्य के दौरान उसका परिचय मृतका से हुआ क्योंकि उसी दौरान मृतका के पति अच्छेलाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त द्वारा मृतका से सम्बन्ध बना लिया गया। वक्त बेवक्त अभियुक्त द्वारा रुपयों पैसा नगद व उसके पति के यूपीआई पेमेन्ट के माध्यम से भेजता था लेकिन अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी वह मेरी पत्नी की तरह मेरे घर में रहना चाहती थी और न रखने पर मुझसे 5लाख रुपये की नाजायज मांग कर रही थी, जिससे अभियुक्त काफी परेशान था। 28 अगस्त को सन्जू अपने पति की दवा लेने के लिए प्रयागराज गयी थी। उस दिन अभियुक्त की लगातार सन्जू से बात होती रही। वापस आते समय अभियुक्त ने सन्जू को बदलापुर बुला लिया। बदलापुर चौराहे पर महराजगंज रोड पर अभियक्त की संजू से मुलाकात हुई।

Share Now...