- एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर ब्यापार मंडल अध्यक्ष और चेयरमैन ने स्मार्ट मीटर न लगने की दी चेतावनी
मुंगराबादशाहपुर। नगर के घरों व दुकानों में अचानक स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापार मण्डल अध्यक्ष आलोक गुप्ता व चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारी व उपभोक्ताओं व सभासदों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया और एसडीओ आलोक उपाध्याय को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर न लगाने की चेतावनी दी गई। शनिवार को नगर क्षेत्र के जंघई रोड़ में विद्युत विभाग द्वारा घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था। यह बात जैसे ही लोगों तक पहुंची लोग आक्रोशित हो गए और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगे।आक्रोश बढ़ता देख नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता व चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य व्यापारी, उपभोक्ताओं व सभासदों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर एसडीओ आलोक उपाध्याय का घेराव कर दिया। घेराव होता देख विधुत विभाग सकते में आ गया। आनन-फानन में स्मार्ट मीटर लगा रहे लोग फरार हो गए। चेयरमैन व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एसडीओ आलोक उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ता व व्यापारियों के यहां बलपूर्वक बिना सहमति से स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध दर्ज कराया गया। आरोप है कि विद्युत कर्मचारी उपभोक्ताओं की सहमति के बिना सही चल रहे मीटर को उखाड़ कर आलमंड केबल लगाए बिना ही स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ घरों में जहां पुरुष नहीं थे। महिलाओं से अभद्रता करते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगाया गया। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने व्यापारियों व चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। यदि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं सहमति के बिना लगती है तो एक बड़ा आंदोलन के लिए वह तैयार रहे और जरूरत पड़े तो व्यापारी वर्ग अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इस अवसर पर सभासद सूर्य लाल जायसवाल विश्वनाथ जायसवाल, अनिल कुमार भूरे, बैजनाथ साहू अनिल कुमार साहू, रितेश मौर्या, दीपू मोदनवाल, रमेश बिन्द, वीरेंद्र कुमार पटेल, अंशुल चौरसिया, राकेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


