Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए बैठक कर व्यूह रचना पर की...

भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए बैठक कर व्यूह रचना पर की चर्चा

जौनपुर। भाजपा का जिले के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित कर सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं बीते दिनों पार्टी ने तमाम अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जनता के बीच रखा है त्रिस्तरीय चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इसलिए हम सभी को अभी से इसके लिए तैयारी कर लेनी चाहिए परिसीमन का कार्य भी शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अभी मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक मतदाता बनने से वंचित हैं, उन्हें वोटर बनाया जाए प्रवास व संपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता स्वयं को सक्रिय करे इसकी चिंता पंचायत चुनाव में हम लोगो को करनी है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कसकर तैयारी में जुट जाएं प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी करनी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिशन मोड में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन से परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है। इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संतोष मिश्र एवं त्रिस्त्रीय चुनाव के संयोजक राकेश वर्मा ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, सुनील यादव मम्मन, सतेंद्र सिंह फंटू, बृजेश यादव, उमेश तिवारी, धीरू सिंह, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, राजकेशर पाल, ओमप्रकाश सिंह, हर्षु पाठक, आमोद सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।