Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसोशल मीडिया पर चल रही खबर से एसटीएफ की हो रही किरकिरी

सोशल मीडिया पर चल रही खबर से एसटीएफ की हो रही किरकिरी

  • बगैर अपराध के युवक को उठाया की दैहिक समीक्षा, छोड़ा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने वाली कड़ी के रूप में एसटीएफ एक अतिसंवेदनशील विशेष दर्जा प्राप्त फोर्स मानी जाती है। जहां कहीं भी आपराधिक घटनाओं में कोई पेंच फंसी नजर आती है वहाँ लोग आंख मूंदे एसटीएफ से जांच की मांग करते हैं। लेकिन क्षेत्र में अपनी ही कार्यशैली के चलते औंधे मुंह गिरकर इन दिनों एसटीएफ खुद अपनी किरकिरी करा रही है। अभी हाल ही में जौनपुर से उपचार कराकर वापस लौट रहे सरपतहा थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी सूरज मौर्य को अनायास पट्टीनरेन्द्रपुर के पास एसटीएफ द्वारा उठा लिया गया और बिना सोचे समझे मौके पर जुटे भीड़ पर रौब दिखाते हुए युवक को गाड़ी में ठूंसकर दैहिक समीक्षा करने लगे। बताया जाता है कि जब उक्त युवक का आधार कार्ड देखे तो शायद उनको गलत आदमी हाथ लगने का एहसास हुआ और उसे ब्लाक मुख्यालय के पास छोड़ दिए। इस तरह से बिना सोचे समझे किसी को उठाना और दैहिक समीक्षा के बाद सही गलत का एहसास होना एसटीएफ की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसी बीच किसी ने पूरी घटना से सम्बंधित खबर कवरेज कर सोशल साइट्स पर चला दिया। जिस पर कई लाइक और कमेंट्स जारी हो रहे और लगभग पचासों से अधिक शेयर किए गए। अपने शेयर और कमेंट के माध्यम से लोग एसटीएफ की कार्यशैली पर सवाल उठाते जा रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही उक्त खबर को संज्ञान में आने के बाद लोगों की नजर में एसटीएफ अपनी कार्यशैली के चलते किरकिरी बन गई है।