जौनपुर धारा, जौनपुर। समर्पण के साथ सेवा ही परोपकार का सही माध्यम है। धर्म में सेवा का भाव होना ही हमें जन सेवा की प्रेरणा देता है। यह बातें समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहीं। वह मंगलवार को जौनपुर नगर के सुंदरनगर मोहल्ले में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अमरवती श्रीनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया था। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ भी करने की प्रेरणा हमें ईश्वर की शक्तियों से मिलती है। इस अवसर पर पुनीत जेठ मास के अंतिम मंगलवार के महत्व की चर्चा करते हुए कार्यक्रम में आये सभी लोगों को बधाई भी प्रेषित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक शिवा सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ट्रस्ट ने सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर रमेश सिंह रामा, सुनील सिंह, सुनील यादव, शैलेंद्र सोनकर, आलोक तिवारी, मयंक नारायण, अमित सिंह डब्बू, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
सेवा ही परोपकार का सही माध्यम : ज्ञान प्रकाश

Previous article
Next article

