Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली, दो...

सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली, दो घायल

जौनपुर धारा,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हुआ। विवाद गहराने के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। असलहे से फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। उनके ही पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोशित गुड्डू सिंह का पुत्र अपने घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और फायर कर दिया, जिससे दो लोगों को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में लोग युवक को मना कर ही रहे है कि इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी। इस पूरे मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गोली कमर से नीचे लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।